Himachal

चंबा के धरवास नाले पर सड़क को गंभीर क्षति पहुंची

चंबा, 31 अगस्त

आवासीय आयुक्त पांगी श्री रमन घरसंगी जी ने जानकारी देते हुए कहा कि घाटी में हुई भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि धरवास नाले पर बैली ब्रिज, महालू नाला सड़क मार्ग, सिद्ध मंदिर मार्ग तथा सच्चे जोत सड़क को गंभीर क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए सीमा सड़क संगठन एवं लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आशा है कि युद्धस्तर पर चलाए जा रहे कार्यों से सड़कें जल्द ही बहाल हो जाएंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नेटवर्क सेवा भी पुनः बहाल कर दी गई है, जिससे संचार व्यवस्था सामान्य हो गई है। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

Leave feedback about this

  • Service
Choose Image