मुख्य मंत्री नायब सैनी ने पगड़ी बाँध कर किया स्वागत
फरीदाबाद, 25 अक्तूबर
गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहेब कौर जी को समर्पित ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ का हरियाणा पहुंचे पर भव्य स्वागत किया गया । फरीदाबाद से हरियाणा क्षेत्र में दाखिल हुई इस यात्रा का स्वागत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पगड़ी बाँध कर किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से प्रारंभ हुई यह महान यात्रा गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन जन्मस्थान पटना साहिब (बिहार) 29 अक्तूबर तक पहुंचेगी । श्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस यात्रा के संग चल रहे हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी केवल सिख समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। इस यात्रा में माता साहिब कौर जी का पवित्र जोड़ा साहिब भी शामिल है, जिससे यह यात्रा और अधिक पवित्र और श्रद्धास्पद बन गई है। मुख्यमंत्री ने यात्रा में शामिल सभी संत महात्माओं, आयोजकों और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया और कहा कि गुरुओं की कृपा सभी पर बनी रहे।
यह यात्रा नई दिल्ली से 23 अक्टूबर से शुरू हुई । यह यात्रा प्रदेश के 16 जिलों मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर, प्रयागराज व बनारस से होकर गुज़रगी। यह यात्रा शनिवार को आगरा से टूंडला, एटा, कासगंज, बदायूं होते हुए बरेली पहुंचेगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को बरेली से पीलीभीत, पूरनपुर खुटार, भीरा होते हुए लखीमपुर खीरी जिले में पहुंचेगी। 27 को लखीमपुर से सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। 28 अक्टूबर को उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचेगी।
29 को कानपुर से फतेहपुर, खागा होते हुए प्रयागराज यात्रा पहुंचेगी। 30 को यह यात्रा प्रयागराज से हंडिया, औराई होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। यहां से यात्रा सासाराम बिहार निकल जाएगी। जहां भी यात्रा गुजरेगी वहां धार्मिक सभाएं और संत संवाद कार्यक्रम भी होंगे। साधु-संत एवं अन्य लोक इस यात्रा का हिस्सा हैं। प्रत्येक जिले में स्वागत कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन होंगे।
इस अवसर पर फरीदाबाद-बल्लभगढ़ विधायक श्री मूलचंद शर्मा जी, कोसली विधायक डॉ. कृष्ण कुमार जी, फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी जी, हरियाणा की पूर्व मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा जी, ज़िला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल जी, बल्लभगढ़ ज़िला अध्यक्ष श्री सोहनपाल सिंह जी, श्री अजय गौड़ जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Leave feedback about this