Haryana

चुनाव प्रबंधन: रिटर्निंग अधिकारी अंकिता ने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए स्थल किए निर्धारित

चुनाव प्रत्याशियों के प्रचार के लिए स्थल निर्धारित :- रिटर्निंग अधिकारी अंकिता

  • नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव 2026 के दृष्टिगत स्थल किये गए

• चुनाव प्रत्याशी चुनाव आदर्श आचार संहिता का सख्ती से करें अनुपालन

सांपला, 24 अप्रैल, 2026 :

सांपला की उपमंडलाधीश एवं नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पंवार ने बताया कि चुनाव प्रत्याशियों के लिए चुनाव सामग्री चस्पा करने नुक्कड़ सभा तथा रैली स्थल निर्धारित किये गए है। सभी प्रत्याशी हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार चुनाव आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पंवार ने बताया कि नगर पालिका के सामान्य चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा चुनाव सामग्री चस्पा करने के लिए 16 स्थान चिन्हित किये गए है। इनमें सांपला स्थित पुरानी दिल्ली-रोहतक रोड़ पर राय स्मारक के नजदीक स्थित नगर पालिका की भूमि, इसी रोड़ पर बेरी चौक के नजदीक स्थल, परशुराम बारात घर के नजदीक फिरनी वाली गली, इसी रोड़ पर शिव मंदिर के नजदीक, खरखौदा चौक के नजदीक नई अनाज मंडी चौक के नजदीक, पुराना डाकघर के नजदीक, बस स्टैंड के नजदीक झज्जर रोड़, रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे रोड़, खरखौदा रोड़ टी प्वाइंट के नजदीक रेलवे रोड़, अग्रसेन चौक के नजदीक पुराना अनाज मंडी रोड़, रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक दतौड़ रोड़, रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक गिझी रोड़, दादा देव मंदिर के नजदीक गिझी रोड़, अंबेडकर सामुदायिक केंद्र के नजदीक वार्ड संख्या 8, पंजाबी सामुदायिक केंद्र के नजदीक पुराना दिल्ली-रोहतक रोड़ शामिल है। चुनाव प्रत्याशी केवल चिन्हित स्थलों पर ही चुनाव सामग्री चस्पा करें।

अंकिता पंवार ने बताया कि चुनाव प्रत्याशियों के लिए नुक्कड़ सभा स्थल भी चिन्हित किये गए है। इनके अंतर्गत वार्ड नंबर 5 स्थित मार्केट कमेटी रोड़ के नजदीक स्थित सामुदायिक केंद्र, वार्ड नंबर 8 में स्थित अंबेडकर भवन, वार्ड नंबर 10 स्थित पंजाबी चौपाल, वार्ड नंबर 10 में राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस रोड़ के नजदीक स्थित सामुदायिक केंद्र, वार्ड नंबर 12 में पुराना रोहतक-दिल्ली रोड़ स्थित सामुदायिक केंद्र तथा वार्ड संख्या 15 स्थित परशुराम सामुदायिक केंद्र शामिल है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में रैली स्थल भी चिन्हित किये गए है। इनमें वार्ड संख्या 10 में पुराना रोहतक-दिल्ली रोड़ पर स्टेडियम ग्राउंड तथा झज्जर रोड़ फ्लाईओवर के नजदीक स्थित शिरशली आश्रम निर्माणी ग्राउंड शामिल है। इसके अलावा छोटी जनसभा के लिए पुरानी अनाज मंडी में अग्रसेन चौक के पास स्थल निर्धारित किया गया है। पुरानी जनसभा स्थल की स्वीकृति इस शर्त के साथ दी गई है कि उम्मीदवार सरकारी भवनों एवं दीवारों पर कोई पोस्टर या स्टीकर चस्पा नहीं करेंगे तथा आसपास के स्थान को साफ-सुथरा रखेंगे।

Leave feedback about this

  • Service
Choose Image