Himachal

आनी में भूस्खलन के चलते निर्माणाधीन भवन क्षतिग्रस्त

हिमाचल में भूस्खलन, बारिश का प्रकोप जारी

किन्नौर में सड़क धँसने के कारण नेशनल हाईवे-05 बंद

कुल्लू, 2 सितंबर

कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र में भूस्खलन के चलते निर्माणाधीन भवन क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस सबंध में जानकारी देते हुए जिला कुल्लू के अधिकारियों ने बताया कि ध्वस्त हुआ भवन खाली था।व र्ष 2023 की बारिश दौरान जो भवन गिरे थे, उसकी जद में ये भवन भी आया था, तब से खाली है।एसडीएम आनी लक्षमण कनेट थोड़ी देर में इस क्षेत्र का दौरा करेंगे ताकि आवश्यकता अनुसर अन्य भूस्खलन से संवेदनशील भवन से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सुक्खू ने X में ट्वीट पर कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में हो रही मूसलधार बारिश और भूस्खलन से नुक़सान की दु:खद ख़बरें मिल रही हैं। कुल्लू में नाला उफ़ान पर है। वहीं, ढालपुर में भूस्खलन से एक महिला चपेट में आने की ख़बर मिली है। मनाली में दो लोगों के घायल होने का समाचार पीड़ादायक है। ओल्ड मनाली में भी एक नाला फिर से उफ़ान पर है।आनी में भारी भूस्खलन से एक मकान के ज़मींदोज़ होने की सूचना है।

वहीं, किन्नौर में सड़क धँसने के कारण नेशनल हाईवे-05 बंद हो गया है। गुरुद्वारा कॉलोनी में भी पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ है। इन सभी ख़बरों से मन बेहद दु:खी हो गया है। सभी प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। हिमाचल सरकार की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटी हैं। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि कृपया सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Leave feedback about this

  • Service
Choose Image