शिमला, 2 सितंबर
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) की परीक्षा स्थगित की है। इस सबंध में X पर किए गए ट्वीट के अनुसर उन्होनें ने लिखा है कि हिमाचल प्रदेश इस समय भयावह आपदा से जूझ रहा है। इन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए परीक्षा देना बेहद चुनौतीपूर्ण होता।

सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी उन्हें युवाओं के संदेश प्राप्त हुए, जिनमें परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई थी। उनकी भावनाओं और कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, परीक्षा को स्थगित करके आगे की तिथि में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
आप सभी के परिश्रम, समर्पण और भावनाओं का मैं दिल से सम्मान करता हूँ। अनुरोध है कि आप अपनी तैयारी जारी रखे, मुख्यमंत्री ने परीक्षा की तैयारी कर रहे नौजवानों से अपील की।
Leave feedback about this