Haryana

पंजाब एवं जम्मू कश्मीर को 5-5 करोड़ सहायता राशि जारी

चंडीगढ़, 2 सितंबर

मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायाब सिंह सैनी ने आज पंजाब तथा जम्मू कश्मीर में आई भीषण बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हालात बेहद दुखद प्रकट किया और दोनों राज्यों को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी है।

उन्होनें कहा कि इस संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। यह मदद राहत और बचाव कार्यों में सहायक होगी और प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुँचाने में मदद करेगी। हरियाणा सरकार का यह प्रयास है कि ज़रूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाए। हम सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि हरियाणा उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस कठिन समय में हम सब मिलकर इस आपदा का सामना करेंगे।

हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर – एकजुट होकर हम इस संकट को पार करेंगे

Leave feedback about this

  • Service
Choose Image