Himachal

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक

कुल्लू, 30 सितंबर

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू में 2 अक्टूबर से शुरू होगा और इसका समापन 8 अक्टूबर को होगा। अंतरराष्ट्रीय देव समागम दशहरा उत्सव में प्रदेश समेत देशभर से लोग आते हैं, बल्कि विदेशों से भी लोग दशहरा उत्सव में भाग लेते हैं। ऐसे में लोगों को कोई समस्या न आए, इसलिए कुल्लू प्रशासन ने दशहरा उत्सव के दौरान पार्किंग प्लान तैयार कर लिया है। प्रशासन द्वारा जिले में 21 पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है। इस आशय का आदेश जारी करते हुए उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने जानकारी दी कि सुरक्षा तथा जनसुविधाओं का दयां रखते हुए सभी ज़रूरी प्रबंध किये गए हैं।

ट्रैफिक रूट डायवर्ट
डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान 28 सितंबर से 23 अक्टूबर तक ढालपुर चौक से जाने वाले यातायात को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से होते हुए चलाया जाएगा। लग घाटी जाने वाले यातायात को को भुट्टी चौक से वाया पोस्ट ऑफिस और लग वेळी से आने वाले यातायात को बाईपास रोड से चलाया जाएगा। ये दोनों रूट वन वे रहेंगे । फोरलेन से सरवरी आने वाले वाहनों को अखाडा बाज़ार वेळी ब्रिज या भूतनाथ पुल से प्रवेश दिया जाएगा। दशहरा उत्सव के दौरान लोगों को श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए ये रूट डायवर्ट किए गए हैं।

ये रहेंगे टो अवे ज़ोन
मोहल से ढालपुर चौक (मुख्य मार्ग) ,कॉलेज चौक ढालपुर वाया क्षेत्रीय अस्पताल विद्युत बोर्ड कार्यालय कुल्लू तक, सर्कुलर रोड कॉलेज चौक से लोअर ढालपुर वाया कला केंद्र वीडियो ऑफिस से सर्किट हाउस तक, ढालपुर चौक कुल्लू से रामशिला गैमन ब्रिज वाया सरवरी एवं अखाड़ा बाजार तक, भूटी चौक से लग वेली चौक वाया शीशा माटी सरवरी पुल तक टो अवे ज़ोन रहेंगे। भुंतर से रामशिला के बीच राइट बैंक पर वाहनों की लोडिंग अनलोडिंग के लिए रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 7:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

इन 21 चिन्हित पार्किंग स्थल पर करीब 2000 छोटी-बड़ी गाड़ियों को पार्क करने की क्षमता होगी
डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया, “अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू में 7 दिनों तक गाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने के लिए जिला प्रशासन ने यहां विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल चिन्हित कर लिए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन देव समागम दशहरा उत्सव कल्लू के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। देवी- देवताओं के बैठने के लिए बिजली- पानी की पर्याप्त व्यवस्था सहित साफ- सफाई की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में आयोजित किए जाने वाले समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि हाल में हुई आपदा के बाद इस उत्सव को आपदा से उबरने के हौसले के तौर पर इस बार के दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यों को मुस्तैदी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल तथा स्वच्छता इत्यादि मूलभूत आवश्यकताओं के लिए आवश्यक तैयारी तथा अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए की जन सुरक्षा तथा जन सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रूप से सुचारू बनाना सुनिश्चित करें।

बैठक में समस्त उप समितियां के अध्यक्ष एवं सदस्य को समस्त विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave feedback about this

  • Service
Choose Image