फरीदाबाद, 8 अक्तूबर
उपमंडल अधिकारी व्यासपुर एवं मेला प्रशासक मेला श्री कपाल मोचन आदि बद्री जसपाल सिंह गिल ने सूरजकुंड पर स्थित श्राईन बोर्ड कार्यालय मेला की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने बताया कि उपायुक्त एवं श्रीकपालमोचन, श्री बद्री नारायण, श्री माता मंत्रा देवी, श्री केदारनाथ मंदिर धार्मिक एवं पूजा स्थल बोर्ड यमुनानगर के मुख्य प्रशासक पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में मेला श्री कपाल मोचन आदि बद्री के आवश्यक प्रबंधों का काम जोरों पर है। मेला प्रशासक ने कहा कि श्रीकपालमोचन मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां के तीनों पवित्र सरोवरों-कपालमोचनसरोवर, ऋणमोचनसरोवर व सूरजकुण्ड सरोवर में क्रमवार स्नान करने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि कपालमोचन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले ऐसे सभी अधिकारियों के प्रयास रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में सफाई व्यवस्था, दवाईयों के प्रबन्ध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबन्ध, सडक़ों की मरम्मत, बिजली का प्रबन्ध, खाद्य सामग्री, दूध की आपूर्ति, बैरिकेटिंग, पुलिस प्रबन्ध व अन्य प्रबन्ध समय पर पूरे कर लिए जायेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले में यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित प्रबन्ध पुलिस विभाग द्वारा किए जाएंगे व पूरे मेला क्षेत्र को 4 सैक्टरों में बांटा जाएगा। मेले के दौरान नशीली दवाओंं व नशीली चीजों की विशेष रूप से चैकिंग की जाएगी ।
Leave feedback about this