Sports SpotLight ‎ News

रिंकू हुड्डा ने 66.37 मीटर भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास

चण्डीगढ़, 30 सितंबर

हरियाणा के सपूत ने एक बार फिर खेल के मैदान पर तिरंगे की शान बुलंद की है। पैरा विश्व चैम्पियनशिप में हरियाणे के धाकड़ खिलाड़ी रिंकू हुड्डा ने 66.37 मीटर भाला फेंकते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है।

खिलाड़ी को बधाई देते हुए मुख्य मंत्री श्री नायाब सिंह सैनी के कहा कि हरियाणा की धरती सदैव खेल प्रतिभाओं की जननी रही है। यहाँ के खिलाड़ी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार न मानते हुए इन्होंने दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा और जज़्बे का लोहा मनवाया है।

उन्होंने कहा, “मैं इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

29 सितंबर 2025 को, रिंकु हूडा ने नई दिल्ली, भारत में आयोजित 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक F46 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने चौथे राउंड में 66.37 मीटर का चैंपियनशिप रिकॉर्ड थ्रो हासिल किया, जिससे उन्होंने दो बार के चैंपियन सुंदर सिंह गुर्जर (रजत, 64.36 मीटर) को हराया और अपना पहला विश्व खिताब हासिल किया।

Leave feedback about this

  • Service
Choose Image